कार्यवाही का विवरण
थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी कर कंपनी के सर्विस वाल्व बेचने व खरीदने वाले 05 अभियुक्त 1. सुनील कुमार पुत्र चन्दी सिंह 2. विपिन कुमार पुत्र मुनीम सिंह 3. विवेक पुत्र धर्मेन्द्र कुमार 4. सुनीत कुमार पुत्र सतीश चन्द 5. मनजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह को थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत इंडेन एजेंसी के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से कंपनी के 2045 सर्विस वाल्व व ₹10,000 नकद बरामद किये गये हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना का संक्षिप्त विवरण/ अपराध करने का तरीका
अभियुक्तगण सुनील कुमार, विपिन कुमार, विवेक, सुनीत कुमार थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत साइट-4 स्थित वादी की कंपनी में कार्य करते थे। वादी की कंपनी में सर्विस वाल्व बनाये जाते हैं। अभियुक्तों द्वारा कंपनी से धोखाधड़ी कर सर्विस वाल्व को अभियुक्त मनजीत सिंह को बेचकर अवैध धन अर्जित किया जाता था। जब वादी द्वारा मासिक ऑडिट के द्वारा कंपनी से लगभग 10000 सर्विस वाल्व कम पाये गए तो वादी द्वारा थाना बीटा-2 पर घटना के संबंध में तहरीर दी गई। दी गई तहरीर के आधार पर थाना बीटा-2 पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. सुनील कुमार पुत्र चन्दी सिंह निवासी राजपुर कलाँ, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 34 वर्ष।
2. विपिन कुमार पुत्र मुनीम सिंह निवासी भीकम पुर साहनी नगला, थाना तारिकग्राम, कनौज, उम्र लगभग 27 वर्ष।
3. विवेक पुत्र धर्मेन्द्र कुमार निवासी फूलपुर, थाना बरनाल, मैनपुरी, उम्र लगभग 30 वर्ष।
4. सुनीत कुमार पुत्र सतीश चन्द निवासी ग्राम नवादा, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 36 वर्ष।
5. मनजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी निधि खण्ड-2, थाना इन्दिरापुरम्, गाजियाबाद, उम्र लगभग 51 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 300/2026 धारा 316(2)/317(2) बीएनएस, थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण
1. 2045 सर्विस वाल्व
2. ₹10,000 नकद






