घटना का संक्षिप्त विवरण थाना दादरी पर लुहारली टोल प्लाजा के मैनेजर द्वारा तहरीर दी गई कि काली रंग की स्कॉर्पियो कार के चालक द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर टोल कर्मचारी के साथ गाली गलौच, मारपीट व उसे जान से मारने की धमकी देते हुए टोल बूम बैरियर भी तोड़ वहां से चले गए। थाना दादरी पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गई।
कार्यवाही का विवरण
थाना दादरी पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टोल कर्मचारी के साथ अभद्रता, मारपीट, धमकी व टोल बूम बैरियर तोड़ने वाले 03 अभियुक्तगण 1. करन यादव पुत्र धर्मवीर यादव 2. सौरभ पुत्र विनोद 3. आकाश पुत्र सतीश को थाना क्षेत्रांतर्गत कोट गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/ निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 04 कारें- 1. काली स्कॉर्पियो कार बिना नंबर प्लेट 2. काली स्कॉर्पियो कार बिना नंबर प्लेट (New) 3. काली थार कार बिना नंबर प्लेट (New) 4. सफेद ब्रेजा कार नं0 UP14HA3750 बरामद की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1- करन यादव पुत्र धर्मवीर यादव निवासी ग्राम बम्हैटा, थाना वेव सिटी, गाजियाबाद।
2- सौरभ पुत्र विनोद निवासी ग्राम बम्हैटा, थाना वेव सिटी, गाजियाबाद।
3- आकाश पुत्र सतीश निवासी ग्राम बम्हैटा, थाना वेव सिटी, गाजियाबाद।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0- 256/2026 धारा115(2)/352/351(3)/324(2)/281/109(1)/191(2)/191(3) बीएनएस, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण
घटना में प्रयुक्त 04 कारें
1. काली स्कॉर्पियो कार बिना नंबर प्लेट
2. काली स्कॉर्पियो कार बिना नंबर प्लेट (New)
3. काली थार कार बिना नंबर प्लेट (New)
4. सफेद ब्रेजा कार नं0 UP14HA3750
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






