गौतमबुद्धनगर
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा जितेंद्र कुमार सिंह के साथ थाना बादलपुर पर पुलिसकर्मियों के साथ सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान उनके द्वारा पुलिसकर्मियों को यक्ष ऐप में बीट पुलिसिंग की सूचनाओं की जानकारी करने, बीट पुलिसिंग में सहभागिता बढ़ाने तथा जनसंपर्क बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का 60/90 दिवस के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में दर्ज गुमशुदगी के मामलों में विशेष टीम गठित कर समुचित प्रचार-प्रसार करते हुए गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।गोष्ठी में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित करने तथा प्राप्त होने वाली सभी जनशिकायतों एवं IGRS प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)







