गौतमबुद्धनगर – उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर के निर्देशों के क्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर शिवानी रावत द्वारा आज जिला कारागार, गौतमबुद्धनगर का मासिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उप जेलर सुरजीत सिंह उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि वर्तमान में जिला कारागार, गौतमबुद्धनगर में 2388 बंदी निरुद्ध हैं। सचिव द्वारा किशोर बैरकों का निरीक्षण कर वहां निरुद्ध किशोरों से उनके मुकदमों की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनकी समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में स्थापित लीगल एड सेल का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान कारागार में नियुक्त बंदी पीएलवी द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं संधारित अभिलेखों का अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा विधिक सहायता संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






