कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य
कार्यवाही का विवरण
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दिनांक 12.07.2026 को थाना सूरजपुर पुलिस व सेंट्रल नोएडा की सर्विलांस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए घरों में घुसकर चोरी व लूट की घटनाओं का सफल अनावरण कर पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 अभियुक्त (घायल) 1. वीरपाल पुत्र होरीलाल 2. विजयपाल पुत्र किशनपाल एवं पुलिस कॉम्बिंग के दौरान 02 अभियुक्त 1. अर्जुन कश्यप पुत्र कुंभकरण 2. अवधेश पुत्र नेमसिंह को सूरजपुर वेटलैंड की ओर स्थित जंगल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 01-01 अवैध तमंचा मय 01-01 खोखा कारतूस एवं 01-01 जिंदा कारतूस (.315 बोर), घटना में प्रयुक्त टैक्सी कार (पंजीकरण संख्या DL1ZD3130), मु0अ0सं0-384/2026 से संबंधित विभिन्न देशों की 56 विदेशी मुद्रा के नोट, 02 हाथ घड़ियां, तथा मु0अ0सं0-372/2026 से संबंधित पीली धातु की 02 चेन, 01 अंगूठी, 01 पेंडेंट, 01 कान का झुमका, चेन के 03 टुकड़े (नगनुमा), चेन के 02 टुकड़े, सफेद धातु की 01 चेन, 14,275/- रुपये नकद एवं 01 जापानी मुद्रा बरामद की गई।
अपराध करने का तरीका/ पूछताछ का विवरण
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे ऑनलाइन बुकिंग एप के माध्यम से टैक्सी चलाने का कार्य करते थे। अभियुक्तों द्वारा दिनांक 04/05.07.2026 की रात्रि में सुनियोजित तरीके से पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में स्थित घर को निशाना बनाया। घटना के दौरान वीरपाल एवं अवधेश सोसाइटी की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किए, जबकि विजयपाल एवं अर्जुन अपनी कार तथा झाड़ियों की आड़ में सोसाइटी के बाहर रहकर आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी कर रहे थे। अभियुक्त वीरपाल ने बताया कि वह एक मकान में घुसा, जबकि अवधेश बाहर निगरानी कर रहा था। मकान की प्रथम मंजिल पर महिला अपने बच्चों के साथ सो रही थी। महिला के जाग जाने पर उसे डरा-धमकाकर गहने व नकदी रुपए तथा एक बैग भी ले लिया बैग में महिला का पैन कार्ड भी था। अभियुक्तों ने बताया कि उसी रात उन्होंने सोसाइटी के एक अन्य मकान का दरवाजा तोड़कर भी चोरी की। वहां से एक बैग, विभिन्न देशों की विदेशी मुद्रा, भारतीय रुपए तथा 02 घड़ियां चोरी की थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. वीरपाल पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम मानपुर नगरिया, थाना सोरों, जिला कासगंज वर्तमान पता कस्बा व थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 25 वर्ष।
2. विजयपाल पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम मौजमपुर, थाना सोरो, जिला कासगंज वर्तमान पता कस्बा व थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 21 वर्ष।
3. अर्जुन कश्यप पुत्र कुंभकरणग्राम मानपुर नगरिया, थाना सोरों, जिला कासगंज वर्तमान पता कस्बा व थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 21 वर्ष।
4. अवधेश पुत्र नेमसिंह निवासी ग्राम मानपुर नगरिया, थाना सोरों, जिला कासगंज वर्तमान पता कस्बा व थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 21 वर्ष।
पंजीकृत अभियोगों का विवरण
1. मु0अ0सं0 372/2026 धारा 309(6)/331(4)/317(2)/61(2) बीएनएस, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
2. मु0अ0सं0 384/2026 धारा 305(ए)/317(2)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
3- मु0अ0सं0 389/2026 धारा 109/3(5) बीएनएस, 3/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
आपराधिक इतिहास का विवरण
अभियुक्त वीरपाल पुत्र होरीलाल
01. मु0अ0सं0 278/2023 धारा 2(b)(i)/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना सोरों, कासगंज।
02. मु0अ0सं0 525/2022 धारा 380/457 भादवि, थाना सोरों, कासगंज।
03. मु0अ0सं0 161/2025 धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस, थाना कासगंज, कासगंज।
04. मु0अ0सं0 351/2025 धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस, थाना कासगंज, कासगंज।
05. मु0अ0सं0 257/2026 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, थाना कासगंज, कासगंज।
06. मु0अ0सं0 415/2016 धारा 380/411/457 भादवि, थाना सोरों, कासगंज।
07. मु0अ0सं0 517/2016 धारा 380/411 भादवि, थाना सोरों, कासगंज।
08. मु0अ0सं0 524/2016 धारा 380/411 भादवि, थाना सोरों, कासगंज।
09. मु0अ0सं0 001/2017 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना सोरों, कासगंज।
10. मु0अ0सं0 495/2018 धारा 380/411/457 भादवि, थाना सोरों, कासगंज।
11. मु0अ0सं0 497/2018 धारा 414 भादवि, थाना सोरों, कासगंज।
12. मु0अ0सं0 498/2018 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट, थाना सोरों, कासगंज।
13. मु0अ0सं0 123/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सोरों, कासगंज।
14. मु0अ0सं0 124/2021 धारा 411 भादवि 102/41 सीआरपीसी, थाना सोरों, कासगंज।
15. मु0अ0सं0 266/2021 धारा 411/420/468/471 भादवि, थाना सोरों, कासगंज।
अभियुक्त विजयपाल पुत्र किशनपाल
1. मु0अ0सं0 700/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना कासगंज, कासगंज।
2. मु0अ0सं0 514/2024 धारा 317(2)/317(5)बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सोरों, कासगंज।
3. मु0अ0सं0 244/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना सोरों, कासगंज।
4. मु0अ0सं0 088/2025 धारा 87 बीएनएस थाना अमांपुर, कासगंज।
बरामदगी का विवरण
1- 04 अवैध तमंचा मय 04 खोखा कारतूस एवं 04 जिंदा कारतूस (.315 बोर)
2- घटना में प्रयुक्त टैक्सी कार (पंजीकरण संख्या DL1ZD3130)
3- मु0अ0सं0-384/2026 से संबंधित विभिन्न देशों की 56 विदेशी मुद्रा के नोट, 02 हाथ घड़ियां
4- मु0अ0सं0-372/2026 से संबंधित पीली धातु की 02 चेन, 01 अंगूठी, 01 पेंडेंट, 01 कान का झुमका, चेन के 03 टुकड़े (नगनुमा), चेन के 02 टुकड़े, सफेद धातु की 01 चेन, 14,275/- रुपये नकद एवं 01 जापानी मुद्रा






