नोएडा – थाना फेस-2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से 02 चोर 1.शान मोहम्मद उर्फ सनी पुत्र अली मोहम्मद 2.रविन्द्र सिंह पुत्र सोमनाथ सिंह को डी ब्लाक सेक्टर-80 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 13 बंडल तार, 96640 रुपये नगद व अभियुक्त शान मोहम्मद के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।
अभियुक्तों द्वारा दिनांक 04.07.2026 को वादी की कंपनी से वायर बंडल को चोरी किया गया था, जिसमें से कुछ बंडल अभियुक्तों द्वारा बेच दिये गये थे। थाना फेस-2 पुलिस द्वारा शेष बचे 13 बंडल बरामद करते हुए अन्य बंडल को बेचकर प्राप्त हुई धनराशि को बरामद किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अभियुक्तों का विवरण
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
1-शान मोहम्मद उर्फ सनी पुत्र अली मोहम्मद निवासी देवली, थाना तिगडी, नई दिल्ली मूल निवासी ग्राम उमरी, थाना सिरसागंज, जिला फिरोजाबाद उम्र 30 वर्ष शिक्षा कक्षा-8
2-रविन्द्र सिंह पुत्र सोमनाथ सिंह निवासी थाना तिगडी, नई दिल्ली मूल पता ग्राम दनकसा, थाना सैंया, जिला आगरा उम्र 25 वर्ष शिक्षा-कक्षा-12
बरामदगी का विविवरण
1-13 बंडल तार
2-चोरी के बंडल बेचकर प्राप्त 96,640 रुपये नगद
3-अभियुक्त शान मोहम्मद के कब्जे से एक अवैध चाकू
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण
1.मु0अ0सं0 281/2026 धारा 305(A) बीएनएस थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 301/2026 धारा 317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर






