कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य
कार्यवाही का विवरण
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
थाना फेस-1 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर “ऑपरेशन Cy-Vajra” के तहत थाना स्तर पर प्राप्त करीब 159 संदिग्ध खातों के विभिन्न बैंकों को हॉट स्पॉट एवं रेड जोन के रूप में चिन्हित किया गया था, जिसमें 19 रेड जोन में करीब 2500 मोबाइल फोन एवं NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच के क्रम में निम्न कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया गया।
1- सेक्टर-6 नोएडा में संचालित फर्जी कॉल सेंटर में बीमा पॉलिसी को मेच्योर करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्त 1. तनुज कुमार गोयल पुत्र कोमल प्रसाद गोयल 2. पंकज पुत्र विनोद प्रसाद को जी-13 सेक्टर 6 से गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से साइबर अपराध में प्रयुक्त 01 लेपटॉप, 03 की-पैड मोबाइल फोन, 01 स्मार्ट मोबाइल फोन, 17 ATM कार्ड व 01 चैकबुक को बरामद किया गया तथा मु0अ0सं0 363/2026 पंजीकृत किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
2- सेक्टर-2 नोएडा में संचालित फर्जी कॉल सेंटर में Indigo Airlines India में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्त 1. मोहित कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह 2. आदेश यादव पुत्र ज्ञान सिंह को बी-61 सेक्टर 2 से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से साइबर अपराध में प्रयुक्त 02 कंप्यूटर, 05 की-पैड मोबाइल फोन, 03 स्मार्ट मोबाइल फोन, 01 पेनड्राइव, 05 सिम कार्ड को बरामद किया गया तथा मु0अ0सं0 364/2024 पंजीकृत किया गया है।
अपराध करने का तरीका-
1- जी-13, सेक्टर-6, नोएडा स्थित एक कॉल सेंटर से अभियुक्तगण कम ब्याज दर पर ऋण दिलाने, लैप्स एलआईसी पॉलिसी का धनराशि रिफंड कराने, पॉलिसी मैच्योर कराने, अधिक क्लेम दिलाने तथा क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने का झांसा देकर व्यक्तियों के साथ ठगी करते थे। प्राप्त धनराशि अपने परिचितों के बैंक खातों में स्थानांतरित कराते थे, जिनके एटीएम कार्ड उनके कब्जे में रहते थे। ठगी के उपरांत प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम कार्ड नष्ट कर देते थे तथा मोबाइल में उपलब्ध चैट एवं अन्य डिजिटल डेटा भी डिलीट कर देते थे। इस प्रकार अभियुक्त साइबर ठगी को अंजाम देते थे। इस प्रकार की ठगी से संबंधित शिकायतें NCRP पोर्टल पर विभिन्न राज्यों से दर्ज हैं, जिन पर विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
2- बी-61, सेक्टर-2, नोएडा स्थित एक कॉल सेंटर से अभियुक्तगण वेबसाइटों से नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों का डेटा प्राप्त कर उन्हें “Indigo Airlines India” में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कॉल करते थे। विश्वास में लेने के बाद फर्जी जॉब ऑफर लेटर भेजकर रजिस्ट्रेशन/प्रोसेसिंग फीस के नाम पर हजारों रुपये की ठगी करते थे। ठगी के उपरांत प्रयुक्त सिम कार्ड नष्ट कर देते थे तथा कुछ रुपये का लालच देकर अन्य व्यक्तियों के नाम पर नई सिम प्राप्त कर उनका उपयोग करते थे। इस प्रकार अभियुक्तगण नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों के साथ साइबर ठगी करते थे। इस गिरोह के विरुद्ध इस प्रकार की धोखाधड़ी संबंधी 15 से अधिक शिकायतें विभिन्न राज्यों से NCRP पोर्टल पर दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1- तनुज कुमार गोयल पुत्र कोमल प्रसाद गोयल पता गगन विहार, साहिबाबाद, थाना साहिबाबाद, गाजियाबाद, उम्र लगभग 32 वर्ष।
2- पंकज पुत्र विनोद प्रसाद निवासी ग्राम सरेन, थाना अत्री, गया (बिहार) वर्तमान पता सकरपुर, थाना सकरपुर, दिल्ली, उम्र लगभग 32 वर्ष।
3- मोहित कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी नगलाभजन, थाना विधुना, मैनपुरी वर्तमान पता सेक्टर-31, बॉटेनिकल गार्डन, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 28 वर्ष।
4- आदेश यादव पुत्र ज्ञान सिंह निवासी नगला मटीला, थाना मेरापुर, फर्रूखाबाद वर्तमान पता सेक्टर 37 नोएडा, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 26 वर्ष।
पंजीकृत अभियोगों का विवरण
1- मु0अ0सं0 363/2026 धारा 318(4) बीएनएस व धारा 66(डी) आईटी एक्ट, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर।
2- मु0अ0सं0 364/2026 धारा 318(4)/336(3)/340(2) बीएनएस व धारा 66(डी) आईटी एक्ट, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर।






