गौतमबुद्धनगर
थाना दनकौर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी, तभी चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा सेक्टर-18 पाकेट-5C पार्क के पास पहुंचकर देखा कि एक मोटरसाइकिल के पास 04 सदिग्ध व्यक्ति खड़े हुए थे। पुलिस टीम, उक्त व्यक्तियों को टोकने पर उनके द्वारा भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में 01 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान मेहताब पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम दौला रजपुरा, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तंमचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 खोखा कारतूस .315 बोर व 01 चोरी की मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट, 01 सीसी MEPHENTERMINE SULPHATE इन्जेक्शन 10 ML, 01 सीसी LIGNOCAINE HYDRO CHLORIDE 30 ML, 04 सील पैक सीरिंज, 02 चापड़ 04 छुरी, 04 प्लास्टिक के रस्से व 04 प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए है। घायल बदमाश के अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये, जिनकी तलाश की जा रही है। पूछताछ के दौरान बदमाश द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा दिनांक 21.07.2026 अपने साथियों के साथ मिलकर गौकशी की घटना की गयी थी जिसके सम्बन्ध में पूर्व में थाना दनकौर पर मु0अ0सं0 174/2026 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम पंजीकृत है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। बदमाश के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभियुक्त का विवरण
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मेहताब पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम दौला रजपुरा, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आपराधिक इतिहास का विवरण
1-मु0अ0सं0 588/2019 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर।
2-मु0अ0सं0 174/2026 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर।

बरामदगी का विवरण
1-01 अवैध तंमचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 खोखा कारतूस .315 बोर
2-01 चोरी की मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट
3-01 सीसी MEPHENTERMINE SULPHATE इन्जेक्शन 10 ML
4-01 सीसी LIGNOCAINE HYDRO CHLORIDE 30 ML
5-04 सील पैक सीरिंज
6-02 चापड़
7-04 छुरी
8-04 प्लास्टिक के रस्से
9-04 प्लास्टिक के कट्टे






