पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का सराहनीय कार्य
कार्यवाही का विवरण
थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा बंद पडे मकानों में आभूषण चोरी करने वाले व अवैध गाँजे की बिक्री करने वाला अभियुक्त साहिल पुत्र रज्जाक को सिटी पार्क नवादा के पास थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया गया है।
अपराध करने का तरीका
अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं जो कि बरामद मोटर साइकिल से घूम-फिरकर रेकी करके बंद पडे मकानों से सोने-चाँदी के आभूषण चोरी करने की घटना को अंजाम देता है व उक्त मोटर साइकिल से सोसायटी व कालोनियों में घूम-फिरकर अवैध गाँजा बेचता है व पकडे जाने के डर से मोटर साइकिल पर नम्बर प्लेट बदल बदलकर चलता है व बंद पडे मकानों के ताले खोलने के लिए प्लास व ढेर सारी चाबियाँ रखता है। अभियुक्त द्वारा दिनांक 06.06.2026 को बी ब्लाक अल्फा 1 से एवं दिनांक 11/07/2026 को सिल्वर ऑक्स सोसायटी से बन्द पड़े मकानों से सोने, चाँदी के आभूषणों की चोरी की थी । घटना के सम्बन्ध में थाना बीटा-2 पर मु0अ0सं0-258/2026 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
साहिल पुत्र रज्जाक निवासी मस्जिद के पीछे बाली गली मुस्ताक नगर थाना बन्नादेवी जिला अलीगढ़
बरामदगी का विवरण
03 चैन सोने की
02 मंगल सूत्र सोने के
01 ब्रेसलेट सोने का
02 पैंडेंट सोने के
05 अंगूठी सोने की
01 जोडी टोप्स सोने के
02 जोड़ी पायल चाँदी के
एक मोटरसाईकिल 01 फर्जी नम्बर प्लेट लगी (घटना में प्रयुक्त)
01 प्लास, दो दर्जन तालों की चाबियाँ (घटना में प्रयुक्त)
01 नम्बर प्लेट मोटर साइकिल की
01 किलो 100 ग्राम अवैध गाँजा
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आपराधिक इतिहास का विवरण
1. मु0अ0सं0-289/2026 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस – 8/20एनडीपीएस एक्ट थाना बीटा-2 गौतमबुद्धनगर
2. मु0अ0सं0-258/2026 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस थाना बीटा-2 गौतमबुद्धनगर
3. मु0अ0सं0-113/2021 धारा 380/411/457 भादवि थाना बीटा-2 गौतमबुद्धनगर
4. मु0अ0सं0-339/2019 धारा 380/411/457 भादवि थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर
5. मु0अ0सं0- 0067/2021 धारा 414 भादवि थाना नालेजपार्क गौतमबुद्धनगर
6. मु0अ0सं0- 0395/2017 धारा 454(घ) भादवि व 67 आई टी एक्ट थाना कांठ मुरादाबाद






