पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त-3 सेंट्रल नोएडा राजीव कुमार गुप्ता की उपस्थिति में थाना इकोटेक-3 क्षेत्रांतर्गत इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के साथ उद्यमी-पुलिस संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों एवं पुलिस अधिकारियों के मध्य आपसी समन्वय, औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा स्थानीय समस्याओं के प्रभावी समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उद्यमियों द्वारा प्रस्तुत सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस अधिकारियों द्वारा उद्यमियों से अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड एवं अन्य सुरक्षा उपायों को और अधिक मजबूत करने की अपील की गई। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस एवं उद्यमियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।






