पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी/एडीसीपी सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-1 दीक्षा सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना फेस-2 क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर चेक किया जाये, यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाये तथा नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्रवाई की जाये। उनके द्वारा सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने हेतु निर्देशित किया गया।


