कार्यवाही का विवरण
दिनांक 27.06.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्त 1. कुंवरपाल पुत्र रामवीर 2. काव्यांश गोयल पुत्र रोहित गोयल को क्रमशः डाबरा गांव के श्मशान घाट के पास व सिरसा कट के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त कुंवरपाल के कब्जे से चोरी के सफेद धातु के आभूषण- 01 कमरबंद, 02 जोड़ी पायल, 01 बिंदा व 01 अवैध चाकू तथा घटना में प्रयुक्त कार अर्टिगा रजि0नं0-UP16KT8535 तथा अभियुक्त काव्यांश गोयल के कब्जे से चोरी के पीली धातु के आभूषण- डायमंड जड़ी 01 अंगूठी, गला हुआ 01 सोने का पेंडल व 01 माथे का टीका बरामद किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना/ पूछताछ का संक्षिप्त विवरण
बरामद ज्वेलरी के संबंध में पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ दिनांक 24.06.2026 को बी-ब्लॉक, सेक्टर ज्यू-3 स्थित एक बंद मकान में चोरी की थी, जिसके संबंध में थाना दादरी पर मु0अ0सं0- 283/2026 धारा 305,331(3) बीएनएस पंजीकृत है। अभियुक्त कुंवरपाल द्वारा बताया गया कि बरामद चांदी के आभूषण उसके हिस्से में आए थे, जबकि चोरी किए गए एक सोने का पेंडल (लगभग 9.72 ग्राम), एक माथे का टीका (लगभग 6.29 ग्राम) तथा एक डायमंड जड़ी सोने की अंगूठी (लगभग 4 ग्राम) को उसने अपने साथियों के साथ ज्वेलर्स की दुकान पर काव्यांश गोयल पुत्र रोहित गोयल को बेच दिया था। काव्यांश गोयल ने बताया कि उसे उक्त आभूषण चोरी के होने की जानकारी थी, फिर भी उसने लालच में आकर उन्हें कम कीमत पर खरीद लिया। उसने पेंडल एवं माथे के टीके को गलाकर उनके रवे (सोने के दाने) बना दिए तथा अंगूठी अपने पास रख ली। इसके बदले अभियुक्तों को ₹20,000 नकद दिए गए थे तथा शेष ₹1,50,000 का भुगतान होना बाकी था। थाना दादरी पुलिस द्वारा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1- कुंवरपाल पुत्र रामवीर निवासी ग्राम इमलियाका, थाना इकोटेक प्रथम, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 46 वर्ष।
2- काव्यांश गोयल पुत्र रोहित गोयल निवासी हथियापाड़ा, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 21 वर्ष।
पंजीकृत अभियोगों का विवरण
1. मु0अ0सं0 283/2026 धारा 305,331(3),317(2) बीएनएस, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
2. मु0अ0सं0 291/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम कुंवरपाल, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण
1- सफेद धातु के आभूषण- 01 कमरबंद, 02 जोड़ी पायल, 01 बिंदा
2- पीली धातु के आभूषण- डायमंड जड़ी 01 अंगूठी, गला हुआ 01 सोने का पेंडल व 01 माथे का टीका
3- घटना में प्रयुक्त कार अर्टिगा रजि0नं0-UP16KT8535
4- 01 अवैध चाकू






