ग्रेटर नोएडा : ओमिक्रॉन स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में रविवार को सूरजपुर मंडल भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इस माह के अंतिम रविवार को बूथ संख्या 711 पर किया गया, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ सूरजपुर मंडल अध्यक्ष मनोज मावी एवं जिला महामंत्री वीरेंद्र भाटी जी भी मौजूद रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना गया। वक्ताओं ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित करने के साथ-साथ देशहित के मुद्दों पर जनजागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।
कार्यक्रम के दौरान डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष जयविंद सिंह, मंडल महामंत्री शक्ति रावल, विजय गौतम जी गुरुदेव भाटी जी गुलशन कुमार, संतराम भाटी, अशोक रावल, प्रेमवीर शर्मा, शेखर नागर, पंकज, अरुण आर्य , कपिल प्रधान, ओमदत्त गौतम एवं विकल भाटी,अंकित भाटी मनोज तवर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






