ग्रेटर नोएडा-
थाना दादरी पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से मोटरसाइकिल चोरी करने वाला एक अभियुक्त लक्की पुत्र राजेश को कठहैरा रोड़ नाले की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP16BU3313 व 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि उक्त मोटरसाइकिल मेरे द्वारा दो दिन पहले रात्रि के समय रेलवे रोड़ ओवरब्रिज के नजदीक शराब के ठेके के पास से चोरी की गयी थी। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना दादरी पर मु0अ0सं0 303/2026 धारा 303(2) बीएनएस पजीकृत है।
अभियुक्त का विवरण
लक्की पुत्र राजेश निवासी तुलसी विहार, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर उम्र 19 वर्ष।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण
1.मु0अ0सं0 303/2026 धारा 303(2), 317(2)बीएनएस व 4/25 A .ACT थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 71/24 धारा 379,411 भादवि थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
3.मु0अ0सं0 286/24 धारा 379,411 भादवि थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
4.मु0अ0सं0 289/24 धारा 317(5) बीएनएस थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण
1-चोरी की 01 मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP16BU3313
2-01 अवैध चाकू






