ग्रेटर नोएडा
थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से मात्र 24 घंटे के अंदर मु0अ0सं0 159/2026 धारा 115(2), 118(1), 352, 109, 351(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त रोहित पुत्र दिलीप को गुर्जरपुर रेलवे अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अभियुक्त द्वारा ग्राम गुर्जरपुर में वादिया के पुत्र के साथ गाली-गलौच करते हुये मारपीट करना व चाकू से हमला करना जिसमें वादिया के पुत्र को चोट आने पर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। वादिया द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना नॉलेज पार्क पर मु0अ0सं0 159/2026 धारा 115(2), 118(1), 352, 109, 351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
अभियुक्त का विवरण
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रोहित पुत्र दिलीप निवासी ग्राम मंगतपुर टनकपुर रोड़, थाना सोहरामऊ, जिला पीलीभीत वर्तमान पता संगम विहार, दिल्ली उम्र करीब 25 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 159/2026 धारा 115(2), 118(1), 352, 109, 351(2) बीएनएस थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण
01 अवैध चाकू






