कार्यवाही का विवरण
थाना जेवर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित 04 अभियुक्तों—1. झम्मन पुत्र श्याम, 2. भोला उर्फ दिनेश पुत्र लक्खी, 3. विजय उर्फ बिज्जो पुत्र लालचंद एवं 4. विक्रम पुत्र श्याम—को छातंगा तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त झम्मन के कब्जे से 01 अवैध तमंचा (.315 बोर), 01 जिंदा कारतूस (.315 बोर) एवं 01 खोखा कारतूस (.315 बोर) तथा अभियुक्त भोला उर्फ दिनेश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा (.315 बोर), 01 जिंदा कारतूस (.315 बोर) एवं 01 खोखा कारतूस (.315 बोर) बरामद किए गए हैं।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 20.07.2026 को वादी द्वारा थाना जेवर पर तहरीर दी गई कि अभियुक्त झम्मन ने अपने साथियों भोला उर्फ दिनेश, विजय उर्फ बिज्जो एवं विक्रम के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से वादी के पुत्र पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जेवर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1-झम्मन पुत्र श्याम निवासी ग्राम छातंगा कला, थाना जेवर गौतमबुद्धनगर।
2-भोला उर्फ दिनेश पुत्र लक्खी निवासी ग्राम छातंगा कला, थाना जेवर गौतमबुद्धनगर।
3-विजय उर्फ बिज्जो पुत्र लालचंद निवासी ग्राम छातंगा कला, थाना जेवर गौतमबुद्धनगर।
4-विक्रम पुत्र श्याम निवासी ग्राम छातंगा कला, थाना जेवर गौतमबुद्धनगर।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 262/2026, धारा 109(1)/351(3)/352/3(5)/191(2)/191(3)/190 बीएनएस एवं धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना जेवर, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण
02 अवैध तमंचे (.315 बोर)
02 जिंदा कारतूस (.315 बोर)
02 खोखा कारतूस (.315 बोर)
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






