कार्यवाही का विवरण
थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लिफ्ट देने के बहाने ठगी करने वाले व गांजा बिक्री करने वाले 02 अभियुक्त (महिला एवं पुरुष) 1. रतन पुत्र अविनाश 2. बरखा पुत्री संतोष कुमार को अंसल कट, गंदे नाले के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 1.5 किलोग्राम गांजा, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार व ठगी से प्राप्त ₹2,500/- नकद बरामद किए गए है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अपराध करने का तरीका
अभियुक्तगण शातिर एवं अभ्यस्त अपराधी हैं, जो राहगीरों एवं आमजन को कम किराये अथवा अन्य प्रकार का लालच देकर अपनी गाड़ी में बैठा लेते थे तथा अवसर पाकर उनके साथ ठगी कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना बीटा-2 क्षेत्र के परीचौक से एक व्यक्ति को टप्पल ले जाने के बहाने ₹20,000/- तथा थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-72 से सेक्टर-19 ले जाने के बहाने एक अन्य व्यक्ति से लगभग ₹1,50,000/- की ठगी की थी। अभियुक्तगण इसी वाहन का उपयोग कर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में घूम-घूमकर गांजे की पुड़ियों की बिक्री भी करते थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1- रतन पुत्र अविनाश निवासी किशनगढ़ वास, थाना किशनगढ़, अलवर (राजस्थान) वर्तमान पता कृष्णा वाटिका, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद।
2- बरखा पुत्री संतोष कुमार निवासी दिलशाद कॉलोनी, थाना शाहदरा, दिल्ली।
पंजीकृत अभियोगों का विवरण
1. मु0अ0सं0 283/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 317(5) बीएनएस, थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
2. मु0अ0सं0 282/2026 धारा 318(4)/ 303(2)/ 352 बीएनएस, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर।
बरामदगी का विवरण
1- 01 किलो 500 ग्राम गांजा
2- घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार
3- ठगी से प्राप्त ₹2,500/- नकद






