ग्रेटर नोएडा – थाना नॉलेज पार्क क्षेत्रान्तर्गत एक बच्चा गड्ढे में गिरने के कारण उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शव का पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूर्ण की गई तथा पीड़ित की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया। थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित 1. ठेकेदार- मनोज जैन पुत्र अजीत प्रसाद निवासी अंसल सुशांत एक्वापोलिस, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद, उम्र लगभग 53 वर्ष को गिरफ्तार किया (पूर्व में गिरफ्तार) तथा प्रकरण में अन्य आरोपीगण 2. आकाश कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम धौरव, थाना छतारी, बुलंदशहर, उम्र लगभग 26 वर्ष (टेक्निकल सुपरवाइजर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल विभाग) 3. अनुज कुमार उर्फ जोनी कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम सिकरी खुर्द, थाना मोदीनगर, गाजियाबाद, उम्र लगभग 35 वर्ष (सुपरवाइजर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल विभाग) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

