गौतमबुद्धनगर
जनपद में 09 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत आज विकासखंड दादरी के ग्राम सेंथली में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में दादरी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक तेजपाल नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, ब्लॉक प्रमुख दादरी विजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ सहभागिता की।

- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तिरंगा यात्रा के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से भ्रमण किया। यात्रा के माध्यम से आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

तिरंगा यात्रा का समापन ग्राम सेंथली स्थित शहीद चौक पर हुआ। यहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों द्वारा वीर शहीद की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इसके उपरांत शहीद चौक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






