नोएडा: महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के सी-ब्लॉक में पिंक बूथ का शुभारंभ किया गया।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में स्थापित इस पिंक बूथ का उद्घाटन डीसीपी महिला सुरक्षा सुनिति एवं डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह द्वारा किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पिंक बूथ के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी सहायता, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पुलिस से बेहतर समन्वय की सुविधा मिलेगी। यहां महिला पुलिसकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि महिलाएं अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को सहज और सुरक्षित वातावरण में पुलिस के सामने रख सकें।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने पिंक बूथ पर तैनात पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए। साथ ही, महिला सुरक्षा से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए उन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा मिशन शक्ति अभियान सहित विभिन्न पहलों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तिकरण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सेक्टर-63 में पिंक बूथ की स्थापना इसी पहल का हिस्सा है, जिससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी






