नोएडा: आगामी छठ पूजा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी नोएडा श्रीमती प्रीति यादव के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा श्री अभय कुमार मिश्र एवं एसीपी-1 नोएडा श्री प्रवीण कुमार ने पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-126 क्षेत्रांतर्गत स्थित यमुना घाट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आगामी छठ पूजा के दृष्टिगत घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन एवं आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, भीड़ को व्यवस्थित रखने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा से पूर्व सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने स्पष्ट किया कि छठ पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।






