तमिलनाडु में नई सरकार के गठन का रास्ता लगभग साफ हो गया है। खबर है कि थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कागजम (TVK) राज्य में सरकार बनाने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, CPI, CPI(M) और VCK विजय की पार्टी को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।
कांग्रेस ने पहले ही टीवीके को समर्थन देने का एलान कर दिया है। इसी बीच, TVK के कार्यकर्ता और समर्थक चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं। अगर यह सभी पार्टियां समर्थन करतीं हैं तो TVK की सीट बहुमत को पार कर लेगी।
बहुमत से कितने दूर?
चुनाव में TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें हासिल की हैं, जो बहुमत के आंकड़े 118 से महज 10 कम हैं। गुरुवार को कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन मिलने के बावजूद TVK अभी भी जादुई आंकड़े से दूर थी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
AIADMK के साथ ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’
उधर, पुडुचेरी के एक रिजॉर्ट में AIADMK नेताओं के साथ TVK की बातचीत जारी है। दोनों दलों के बीच गठबंधन या समर्थन को लेकर चर्चा हो रही है, जिससे सियासी हलचल और बढ़ गई। थलापति विजय की पार्टी पहली बार चुनाव लड़ते हुए ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन स्पष्ट बहुमत न होने के कारण गठबंधन की राजनीति अब निर्णायक भूमिका निभाएगी।






