ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया एक फावड़ा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने उसके और उसके पिता व भाइयों के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फावड़े से हमला कर दिया, जिसमें पीड़ित और उसके परिजन घायल हो गए। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
मामले में थाना जारचा पर मुकदमा अपराध संख्या 198/2026 के तहत धारा 109(1), 115(2), 352, 351(2) और 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसी क्रम में 10 नवंबर 2026 को थाना जारचा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों वांछित अभियुक्तों प्रमोद पुत्र ओमकार (45 वर्ष) और मनोज पुत्र ओमकार (50 वर्ष), निवासी ग्राम छांयसा, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर को ग्राम दयानगर की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा बरामद किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।






