सेक्टर-1 स्थित वेलेंसिया होम्स सोसाइटी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के संबंध में जागरूकता अभियान आयोजित स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में फीडबैक फाउंडेशन द्वारा, एनजीओ सोसाइटी फॉर हेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (SHDO) के सहयोग से सेक्टर-1 स्थित वेलेंसिया होम्स सोसाइटी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम 2026 एवं उचित कूड़ा निस्तारण व्यवस्था के संबंध में एक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। 
इस अभियान का उद्देश्य निवासियों को वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ एवं सतत वातावरण बनाए रखने हेतु सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान निवासियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रमुख प्रावधानों, कचरा प्रबंधन की उचित प्रक्रियाओं तथा अपशिष्ट प्रबंधन में व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान विशेष रूप से स्रोत स्तर पर कचरे के पृथक्करण, सोसाइटी परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई बनाए रखने तथा SWM दिशानिर्देशों के अनुपालन पर जोर दिया गया। निवासियों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ समुदाय निर्माण के लिए दैनिक जीवन में जिम्मेदारीपूर्वक कचरा प्रबंधन अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम के अंतर्गत निवासियों को स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें उन्होंने कचरे का पृथक्करण करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा निर्धारित SWM दिशानिर्देशों का पालन करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।






