उत्तर प्रदेश में जहा योगी सरकार शमशान घाटों, और तालाबों पर अवैध कब्जे को ले कर सख्त नजर आ रही है वहीं जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद तहसील की ग्राम पंचायत शेरपुर माजरा गांगरोल के ग्राम दाउदपुर के श्मशान घाट की स्थिति बत्तर बनी हुई है। शब को खेतों के रास्ते से ले जाते वीडियो वायरल हो रहा है। ग्रामीणों द्वारा दो तीन बार पहले भी कब्जा मुक्त कराने के लिए शिकायत की थी लेकिन उच्च अधिकारियों द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया। आखिर ग्रामीण कहा जाएं। गांव दाउदपुर में यदि किसी की मृत्यु हो जाती है तो ग्रामीण मैंन रास्ते खराब और शमशान घाट के चारों तरफ पानी भरा होने के कारण खेतों के रास्ते शब को ले जा रहे है जिसकी वीडियो वायरल हो रही है। इसमें जब उपजिलाधिकारी सिकंदराबाद दीपकपाल सिंह से बात की तो कहा मामला संज्ञान में नहीं था
वीडियो के माध्यम से संज्ञान में आया है। जांच कर उचित कारवाई की जाएगी। इस मामले में जब ग्राम पंचायत शेरपुर माजरा गांगरोल के ग्राम प्रधान पति से बात करनी चाही तो उनके द्वारा कॉल नहीं उठाया गया। ग्रामीणों में काफी रोस है। ग्रामीणों का कहना है यदि जल्द से जल्द शमशान घाट का कब्जा मुक्त नहीं कराया और पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जल्द जिला अधिकारी महोदय बुलंदशहर के पास धरने पर बैठेंगे, ग्रामीणों ने बताया कि शमशान घाट की जगह में ग्रामीणों ने बोगी बिटोरे रख कर कब्जा किया हुआ है और कुछ दबंग लोगों द्वारा शमशान घाट की जगह में पहले से बने हुए तालाब को खेतों के रूप में बदल दिया है जिसके कारण सम्पूर्ण पानी ग्रामीणों का शमशान घाट की भूमि में छुड़वा दिया हैं। जिससे गांव के अदंर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो शब को खेतों के रास्ते से निकलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। जिससे अन्य खेत मालिक से झगड़े होने की संभावना रहती है। आखिर दबंगों द्वारा किया हुआ कब्जा उच्च अधिकारियों क्यों नहीं छुड़वाया जा रहा। तालाब क्यों नहीं बनवाया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों का कॉल नहीं उठाया जाता है।

