शिक्षा के प्रति संवेदनशील पहल: बच्चों की सुविधा के लिए हरिश्चंद्र भाटी का ₹50 हजार का दान
दौसा, राजस्थान।
श्री देवनारायण भगवान मंदिर, निहालपुरा, जिला दौसा (राजस्थान) में संचालित कर्नल बैंसला सार्वजनिक लाइब्रेरी में भीषण गर्मी के बीच बच्चों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करते देखकर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे आदरणीय श्री हरिश्चंद्र भाटी जी भावुक हो उठे।
बच्चों की शिक्षा और बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने लाइब्रेरी में AC लगवाने हेतु ₹50,000/- (पचास हजार रुपये) का प्रेरणादायक सहयोग प्रदान किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यह सहयोग केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उनकी संवेदनशील सोच और सामाजिक प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है। भीषण गर्मी में भी लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ाई कर रहे बच्चों के प्रति उनका यह मानवीय कदम समाज के लिए प्रेरणा बन गया है।
समाज के जिम्मेदार और संवेदनशील लोग जब शिक्षा के क्षेत्र में आगे आकर योगदान देते हैं, तब आने वाली पीढ़ियों का भविष्य और अधिक मजबूत एवं उज्ज्वल बनता है। श्री हरिश्चंद्र भाटी जी का यह सराहनीय कार्य उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प रखते हैं।
टीम ग्राम पाठशाला ने श्री हरिश्चंद्र भाटी जी के इस सहयोग के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन एवं दीर्घायु की कामना की है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






