मऊ दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल के शुरू होने से आसपास के गांवों के लोगों को इलाज के लिए राहत मिलेगी। अब लोगों को इलाज के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा।

डॉ. पी.एन. सिंह की जमकर तारीफ
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि इस शैक्षिण संस्थान और अस्पताल के संस्थापक इसी माटी के सपूत और भारत के वीर सैनिक के रूप में जिन्होंने 35 वर्ष तक भारतीय सेना में रहकर अपने मूल्य सेवाएं देश को दी हैं ऐसे ब्रिगेडियर डॉ. पी.एन. सिंह जी हैं। आज मुझे मऊ में आने का अवसर मिला है जिस पर महादेव की कृपा बस्ती थी।
डॉ. पी.एन. सिंह ने सेना में देश की सुरक्षा के लिए और विभिन्न संस्थाओं में व्यापारी अनुभव के लिए और फिर उन सबका निचोड़ लेकर अपने गांव के माध्यम से अपने जनपद वासियों के सेवा करने के लिए इस ग्रामीण सैन्य अस्पताल के साथ ITI, नर्सिंग कॉलेज ये सब गांव में स्थापित करके ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई प्रदान करन का कार्य किया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

बहुत सारे लोगों को रोजगार दिया
सीएम योगी ने आगे कहा कि हॉस्पिटल, सैनिक स्कूल, पब्लिक स्कूल, फार्मेसी कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई ये केवल संस्थान नहीं हैं, इनमें बहुत सारे लोगों को रोजगार भी मिला है। हम चैन की नींद तब सोते हैं, जब माइनस डिग्री टेंपरेचर में सियाचिन की पहाड़ियों पर हमारा सैनिक जागता है। जब हमारा पुलिस कर्मी दिन-रात गश्त लगाता है तब हम बिना किसी परेशानी केअपने सारे काम-काज करते है।






