ग्रेटर नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग और फुट पेट्रोलिंग अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों ने मॉल, मेट्रो स्टेशन, परी चौक और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार, एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा कृष्ण पाल सिंह, थाना बीटा-2 व थाना नॉलेज पार्क प्रभारी, बीडीडीएस टीम तथा डॉग स्क्वाड के साथ थाना बीटा-2 और नॉलेज पार्क क्षेत्र में सुरक्षा अभियान चलाया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मॉल और मेट्रो स्टेशन पर बारीकी से जांच
पुलिस अधिकारियों ने मॉल, परी चौक मेट्रो स्टेशन तथा आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मॉल एवं मेट्रो स्टेशन में लगे CCTV कैमरों की स्थिति और कवरेज को भी चेक किया गया।
सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया गया कि मॉल, मेट्रो स्टेशन अथवा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

संदिग्ध वाहनों की होगी सघन चेकिंग
संबंधित थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के महत्वपूर्ण स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मॉल, मेट्रो स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने आमजन से भी अपील की है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।






