गौतमबुद्धनगर: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) के निर्देशन में डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह ने इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित टेक्सटाइल फेयर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा इंतजामों, आगंतुकों के आवागमन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित विभिन्न पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने और आयोजन में शामिल होने वाले आगंतुकों एवं प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

डीसीपी ने प्रवेश एवं निकास मार्गों पर सतर्क निगरानी रखने, भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी आगंतुकों के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सुरक्षा पर विशेष जोर
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य आयोजनों में शामिल होने वाले लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकने के लिए प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करना है।






