पुलिस ने आरोपियों को दादरी क्षेत्र के नैनसुख तिराहा के पास गन्ने के कोल्हू के समीप से दबोचा। पुलिस के अनुसार यह मामला 2 मई 2026 का है, जब पीड़ित द्वारा थाना जारचा में लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गांव के ही कुछ लोगों ने वादी और उसके भाई के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जारचा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
इस संबंध में थाना जारचा पर मु0अ0सं0 77/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं 115(2), 352, 351(2), 117(2), 109(1) और 3(5) में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 21 मई 2026 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वेदराम उर्फ वेदू (62 वर्ष), अमित (25 वर्ष) और रिषभ (20 वर्ष) निवासी ग्राम नंगला चमरू, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






