ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क पुलिस ने मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 5,220 रुपये नकद, दो प्लास (कटर) और दो पेचकस बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 6 अक्टूबर 2026 को सेक्टर-151, नोएडा स्थित एक मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली गई थी। घटना के संबंध में थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा दर्ज किया गया था।
लोकल इंटेलिजेंस की मदद से हुई गिरफ्तारी
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सहायता से कार्रवाई करते हुए आरोपी आसिफ पुत्र मोहम्मद इब्राहिम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोंडली मार्केट से सेक्टर-155, नोएडा की ओर जाने वाले रास्ते से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की नकदी और वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र मोहम्मद इब्राहिम, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम दुबा, थाना जोगीहार, जिला अररिया, बिहार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में ग्राम कोंडली बांगर, थाना नॉलेज पार्क, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यह हुई बरामदगी
चोरी के 5,220 रुपये नकद
दो प्लास (कटर)
दो पेचकस
पुलिस के अनुसार, इस मामले में थाना नॉलेज पार्क में मु0अ0सं0 279/2026 के तहत धारा 305, 331(4) और 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।






