ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्धनगर के थाना जेवर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 2/3 नवंबर 2026 की रात थाना जेवर पुलिस झाझर रोड पर पावर हाउस के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेरू उर्फ शेर मोहम्मद, निवासी कस्बा जहांगीरपुर थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर तथा मौसीम पुत्र सगीर, निवासी पठान टोला कस्बा पहासू, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी 7 अक्टूबर 2026 को वादी के भाई इमरान (करीब 36 वर्ष) की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में वांछित थे। इस संबंध में थाना जेवर में मुकदमा अपराध संख्या 332/2026 दर्ज है।
बरामदगी:
दो अवैध .32 बोर पिस्टल।
पांच जिंदा कारतूस .32 बोर।
दो खोखा कारतूस .32 बोर।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।






