चाहते हैं कि हमारे साथ एलायंस में जो भी चुनाव लड़े, उसे चुनाव जीतने के लिए, हमारी बूथ लेवल तक की मजबूत संगठनात्मक शक्ति का पूरा फ़ायदा मिले क्योंकि हमने हमेशा कहा है : बात ‘सीट’ की नहीं; ‘जीत’ की है! इस बार किसी दल की नहीं बल्कि एक ‘समुदाय’ की सरकार बनेगी, ये बात हम पहले ही कह चुके हैं… और उस समुदाय का नाम है ‘PDA’.

इस ‘PDA’ सुमदाय में देश के सभी समाजों की आबादी के वो 95% लोग शामिल हैं, जो ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ हैं। ’PDA’ का आंदोलन वर्चस्ववाद और भेदभाव के ख़िलाफ़ ‘नई आज़ादी का आंदोलन’ है जिससे कि संविधान और आरक्षण बचा रहे। ‘ PDA आंदोलन’ का परम लक्ष्य है : ‘सामाजिक न्याय का राज’ स्थापित करना, जिससे कि सभी समाजों के बीच समता का भाव और अवसरों की समानता का मौका सबको समान रूप से मिल सके। इससे संघर्ष के स्थान पर समाज में सौहार्द होगा, सौहार्द से शांति होगी और शांति से तरक़्क़ी होगी और तरक़्क़ी का समान वितरण होना संभव होगा, इससे सबके हिस्से ख़ुशहाली आएगी और सब समृद्ध होंगे। इसी से हमारा देश मजबूत होगा। इसीलिए ‘PDA’ देशभक्ति का नया उद्घोष है, हमारी सब देशभक्तों से अपील है, आइए ‘PDA आंदोलन’ से जुड़ें और देश को एक नई दिशा दें।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसीलिए *’PDA’ संविधान के अनुसार चलकर ‘लोक-कल्याण और सर्व समाज उत्थान’ के लिए एक अत्यंत सकारात्मक आंदोलन है।* इस आंदोलन में जो हमारे साथ हैं, हम उनके साथ हमेशा रहे हैं, हमेशा रहेंगे।






