ग्रेटर नोएडा: दिल्ली के भारत मंडपम में शनिवार से शुरू हुए ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश पवेलियन के तहत अपना स्टॉल लगाया है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने स्टॉल का शुभारंभ कर निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने उन्हें शहर की प्रमुख परियोजनाओं, औद्योगिक विकास और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य सचिव ने ग्रेटर नोएडा की विकास परियोजनाओं की सराहना करते हुए स्टॉल की प्रशंसा की।

दो सप्ताह तक चलने वाले इस ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर की औद्योगिक, बुनियादी ढांचा और विकास से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं को प्रदर्शित किया है। स्टॉल पर आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही प्राधिकरण की व्यावसायिक एवं संस्थागत योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया है, जिससे देश-विदेश से आने वाले निवेशकों को ग्रेटर नोएडा में निवेश के अवसरों की जानकारी मिल सके।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इस अवसर पर एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने मुख्य सचिव को बताया कि ग्रेटर नोएडा औद्योगिक निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। आने वाले समय में यह और बड़े औद्योगिक एवं व्यावसायिक हब के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि सुनियोजित विकास और बेहतर प्लानिंग के मामले में ग्रेटर नोएडा देश के अन्य शहरों से अलग पहचान रखता है।

- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एसीईओ ने ट्रेड फेयर में पहुंच रहे देश-विदेश के निवेशकों से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का भ्रमण करने और यहां उपलब्ध औद्योगिक एवं व्यावसायिक निवेश की संभावनाओं को जानने की अपील की।






