ग्रेटर नोएडा: आगामी छठ पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के अंतर्गत कुलेसरा हिंडन घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, गोताखोरों की तैनाती तथा महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का जायजा लिया।

- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीसीपी ने निर्देशित किया कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए। घाटों पर पुलिसकर्मी लगातार भ्रमणशील रहें और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)






